जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत हाई स्कूल सेमरी में चित्रकला एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



पाटन।धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में सेमरी स्कूल में शनिवार को बैग लेस डे पर चित्रकला और मूर्तिकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बच्चों ने पेपर पर जनजातीय जीवनशैली नृत्यकला को बड़ी ही खूबसूरत तरीके से उकेरा,वहीँ मिट्टी के विभिनन मूर्तियां बनाई।

प्रधान पाठक श्रीमती हीरा वर्मा ने बताया कि  ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल में 1 से 15 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
चित्रकला और मूर्तिकला में विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।आगामी बैगलेस पर  निबंध प्रतियोगिता आभूषण जनजातिय नृत्य वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।