रानीतराई/पाटन । शासकीय विद्यालय चुलगहन में आज टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्र छात्राओं ने नारा लगाते हुए गांव का भ्रमण किया। साथ ही लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राथमिक शाला के हेडमास्टर बी.के.वर्मा व सफाई कर्मचारी गणपत यादव उपस्थित रहे।







