संजय साहू अंडा। दुर्गग्रामीण क्षेत्र के पुलिस चौकी अंजोरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग में दिनांक 11/02/2024 को एक व्यक्ति नागपुर से झारसुगुडा मुंबई हावडा मेल से जाते समय ट्रेन से नीचे शिवनाथ नदी रसमडा मे गिरकर घायल हो गया था जिसे डायल 112 के माध्यम से जिला अस्पताल दुर्ग ले जाते समय घायल व्यक्ति का नाम पूछने पर अपना नाम हेम सिंह निवासी राउरकेला बताकर अचेत हो गया जिसे डॉक्टर द्वारा चेक कर मृत घोषित कर दिये कि मर्ग की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग से मर्ग क. 00/2024 धारा 174 जा.फौ. की डायरी प्राप्त कर असल नंबरी मर्ग क. 13/2024 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच किया जा रहा है उक्त मृतक के वारिसानों की लगातार पतातलाश किया गया जिनका कहीं पता नहीं चला कृपया पता चलने पर सूचित करने का कष्ट करें। हुलिया उम्र करीब 22-25 वर्ष, उंचाई 5.6 फीट रंग सांवला, चेहरा लंबा, दुबला पतला बदन, हल्का दाढी मुंछ, बाल काला एवं हल्का पीला रंग का हाफ टी शर्ट नीला बनियान नीला रंग का जींस व अण्डरवियर तथा दाहिने हाथ में काला धागा पहना है।







