वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति के लिए वर्दी एक मौका देती है- सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी अरूण कुमार जुल्के, दुर्ग की हिषा बनी नौसेना में राज्य की पहली अग्निवीर

इंडियन नेवी एसएसआर की पहली महिला बैच में गांव की बेटी का चयन

दुर्ग।भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती के लिए संभाग स्तरीय कार्यशाला दुर्ग, 2 फरवरी 2024/ भारतीय थलसेना और वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बीआईटी कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गजेन्द्र यादव एवं श्री ललित चंद्राकर, कमिश्नर सत्यनारायण राठौर, मेजर माथुर, सेवानिवृत्त अधिकारी अरूण जुल्के, सारजेंट डी.एस.मराठे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन उपस्थित थे। भारतीय थल सेना और वायु सेना में भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी अरूण कुमार जुल्के ने बताया कि उन्होंने नेवी में 30 सालों तक अपनी सेवा दी। इन 30 सालों में उनकों बहुत कुछ सीखने को मिला। बाहर जाएंगे तो आपको अनेक अवसर प्राप्त होंगे और साथ ही देश की सेवा कर सकेंगे। इससे बड़ी गर्व की बात और क्या हो सकती है। यहां के बच्चे बहुत शिक्षित हैं। अग्निवीर से एक बेहतर लीडर व समय पर त्वरित निर्णय लेने एवं अपने पावर का अच्छा उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने संक्षिप्त में अग्निवीर में भर्ती की प्रक्रिया को बताया। अग्निवीर भर्ती छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर सरकार ने दिया है। इसमें जरूर हमको जाना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि हमे इसमें भर्ती मिल जाए। देश की सेवा करने का एक अच्छा मौका मिला है। वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति के लिए वर्दी एक मौका देती है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। दूसरे देशों में हर नागरिक को सैनिक शिक्षा दी जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए अग्निवीर में युवाओं की भर्ती की जा रही है। युवाआंे में देशप्रेम की भावना जागृत करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। हमकों अपने देश के प्रति मातृभूमि की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। जिन नौजवानों में बचपन से ही देश के प्रति कुछ कर गुजरने की इच्छा जागृत होती है मैं उन नौजवानों को प्रणाम करता हूॅ।
विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि अग्निवीर एक ऐसा कार्यक्रम है जो देश के प्रति मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। देश के मजबूत युवाओं के लिए यह कार्यक्रम समर्पित है। अग्निवीर में भर्ती के लिए युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जिससे युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा और देश भक्ति की भावना भी जागृत होगी।
कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर ने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में युवा सामने आकर अग्निवीर के रूप में भर्ती होकर देश की सेवा करें। देश के हर व्यक्ति को सेना का प्रशिक्षण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा न केवल अपना कैरियर बनाए, बल्कि देश में अपना शत-प्रतिशत योगदान भी दें। संभाग के सातों जिलों से आए अधिकारी अपने-अपने जिले में अग्निवीर भर्ती हेतु युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाने को कहा। अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करें। राष्ट्र निर्माण पर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा आर्मी करती है आतंरिक रक्षा पुलिस करती है। देश की रक्षा-राष्ट्र भक्ति के लिए संकल्प लेकर कठिन परिस्थितियों मे रहकर हमारे जवान देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान देते हैं।