पाटन।
जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने आज प्रस्तुत केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे जनहित, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत की सोच को सशक्त करने वाला बजट बताया है।
श्रीमती नायक ने कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए आशा और विश्वास का बजट है। ग्रामीण आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और स्वरोजगार को प्राथमिकता देकर केंद्र सरकार ने देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का स्पष्ट संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, पंचायत सशक्तिकरण, अधोसंरचना निर्माण और युवाओं के लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर रोक लगेगी।
जनपद अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देता है। यह बजट आर्थिक स्थिरता के साथ-साथ सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्रीमती कीर्ति नायक ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय बजट के प्रावधानों का लाभ छत्तीसगढ़ सहित पाटन जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचेगा और इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।







