केंद्रीय बजट युवाओं महिलाओं एवं एवं मध्यम वर्ग के लिए हितकारी — लक्ष्मीकांत

अंडा। केंद्रीय आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत दुबे ने कहा कि यह बजट भारत को मजबूत करने वाला बजट है उन्होंने ने कहा कि कैंसर शुगर की दवा की कीमत कम किया है इससे बीमार व्यक्ति के लिए बेहतर साबित होगा , 12 लख रुपए तक आयकर छूट और स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़कर 1लाख रुपए किया जाना मध्यम वर्ग और युवाओं के लिए अच्छा निर्णय है इससे लाभकारी योजनाओं से बचत बढ़ेगी , और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी , दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में नई संभावनाओं के द्वारा खोलेंगे छोटे और लघु उद्योगों के विकास स्टार्टअप डालने के लिए बड़े फंड के साथ प्रक्रिया को सरल किया गया है। यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ एवम विकाशील भारत के सपनो को साकार करता है।