रायपुर।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच चूके हैं,शाह 2 सितंबर को सुबह 11 बजे साइंस कॉलेज स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता की ओर से आरोप पत्र पेश करेंगे। दोपहर 3 बजे अर्जुन्दा सरायपाली में जनजाति समाज की ओर से आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाह के कार्यक्रम से पहले 31 अगस्त को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया रायपुर पहुंच चुके हैं।

सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए आरोप पत्र साथ लेकर आए हैं। करीब एक महीने पहले आरोप पत्र समिति ने शाह को आरोपों का पुलिंदा सौंपा था। इसके पहले साल 2003 में जोगी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बनाया गया था। उस समय इस कार्य के संयोजक विधायक बृजमोहन अग्रवाल थे। वो 44 पेज का आरोप पत्र बनाए थे। इसके बाद 15 साल तक बीजेपी की सरकार रही आरोप पत्र की जरूरत ही नहीं पड़ी।
केंद्रीय गृहमंत्री आरोप पत्र जारी करने के बाद महासुमंद जिले के खैरमाल, अर्जुन्दा और सराईपाली के लिए रवाना होंगे। यहां पर जनजातियों की ओर से शाह का स्वागत कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम से आदिवासी वोटर्स को साधने की तैयारी है। इसके बाद शाम को 6 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।






