यूनिक डे” कार्यक्रम सम्पन्न – यूनिक रीड इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल बेलरगांव में शांति पूजा एवं प्रवेश उत्सव आयोजित


, नगरी/ सिहावा बेलरगांव।यूनिक रीड इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल बेलरगांव में विशेष “यूनिक डे” कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और संपूर्ण शैक्षणिक सत्र की सफलता के लिए शांति पूजा एवं हवन किया गया। साथ ही नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए प्रवेश उत्सव भी मनाया गया।
विद्यालय के निदेशक  अमित (बंटी) चोपड़ा,  दिव्यांश चोपड़ा एवं  गोपाल साहू की अगुवाई में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने भक्ति भावना और अनुशासन के साथ पूजा में भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नवनियुक्त हेड बॉय जीवन नेताम, हेड गर्ल तरीनी निषाद, कल्चरल सेक्रेटरी कुसुम साहू तथा जनरल सेक्रेटरी तेविश साहू का भी सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में पालक समिति के अध्यक्ष लिलम्बर साहू तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के नैतिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।