इस अनोखे आयोजन में PG-1, PG-2, LKG ओर UKG के बच्चे शामिल हुए। सब्जी बनाने की विधि जानने में बच्चों ने काफी रुचि दिखाई। 200 से अधिक बच्चों की उपस्थिति में यह एक्टिविटी कराई गई। खास बात यह रही कि इस एक्टिविटी में बच्चों की मम्मियों ने भी भाग लिया। टीचर्स के साथ सबने मिलकर मिक्सवेज बनाया भी और सभी बच्चों को परोसा भी गया। इसके साथ ही सब्जी खाने के फायदे भी बताए गए।
बता दें माइलस्टोन अकेडमी में बच्चों के बीच कई तरह की एक्टिविटीज कराई जाती हैं। इस एक्टिविटी में PG-1 और PG-2 से 102 बच्चे, LKG से 91 तथा UKG से 104 बच्चे उपस्थित थे। कुल 297 बच्चों की उपस्थिति में यह एक्टिविटी कराई गई।
बच्चे घर से लाए थे सब्जियां
इस विशेष एक्टिविटी के लिए बच्चों द्वारा अपने घर से सब्जियां घर से काटकर लाई गईं। स्कूल में चूल्हा व बर्तन मंगाए गए और एक्टिविटी में शामिल मम्मियों व टीचर्स ने मिलकर मिक्स वेज बनाया। इस दौरान बच्चों को यह बताया गया कि सब्जी कैसे बनाते हैं, क्या विधि है। बच्चो ने भी सब्जी बनाने कि विधि को समझा और बीच में अपनी शंका भी दूर की। इस दौरान बच्चे बड़े उत्साहित दिख रहे थे।
बच्चों की उत्सुकता के अनुसार एक्टिविटी
माइलस्टोन अकेडमी की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला द्वारा बच्चों की उत्सुकता को देखते हुए एक्टिविटीज कराई जाता है। एक्टिविटी भले ही सामान्य लगे, लेकिन बच्चों पर इसका प्रभावी पढ़ता है। सब्जियों रुचि बढ़ती है। एक्टविटीज के जरिए बच्चों का मानसिक विकास काफी तेजी से होता है। डॉ. ममता शुक्ला का कहना है कि बच्चों के लिए पढ़ाई जितना महत्वपूर्ण है उतना ही उनके लिए इस प्रकार की एक्टिविटीज भी महत्वपूर्ण है। बच्चों को इससे काफी कुछ सीखने को मिलता है। सब्जी बनाने की विधि भी इसी पहल का हिस्सा है।