पाटन। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के अंतर्गत आने वाले ग्राम खर्रा में ग्राम इकाई का बैठक पाटन राज प्रधान युगल आडिल, क्षेत्र प्रधान उदयकरण बिजौरा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
राज प्रधान युगल आडिल ने बताया कि समाज द्वारा निर्धन और जरूरत मंद विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहयोग के उद्देश्य से ब्याज मुक्त राशि दी जाती है, साथ ही निर्धन कन्या विवाह या अन्य कार्यों में आवश्यकतानुसार जरूरत मंद लोगों की मदद की जा रही है। समाज में रोटी बेटी के अलावा अन्य कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ना होगा।
समाज के युवाओं में बढ़ती नशापान और शादी व्याह में अत्यधिक खर्च की वजह से बढ़ती कर्ज से नवदंपत्ति को प्रारंभ से ही उस कर्ज से मुक्त होने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, जो आगे बढ़ने में बाधा बनता जा रहा है, जो चिंता का विषय है।
आडिल ने बताया कि इस वर्ष महाधिवेशन में तीन प्रस्ताव पारित हुए हैं, जिसमें प्री वेडिंग शूट पर प्रतिबंध, सभी राज प्रधान और केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव एक साथ कराना और सदस्यता शुल्क में बदलाव किया गया है, जिसको हम पालन करते हुए समाज के उत्थान में सहयोग करें।
राज अधिवेशन 8 फरवरी को पाटन राज में तय हुआ है, जगह तय करने के लिए राज पदाधिकारी, सभी क्षेत्र प्रधान और ग्राम प्रमुख सचिव का संयुक्त बैठक कर तय किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से योगेश्वर वर्मा, ग्राम प्रमुख, सुशील वर्मा सचिव, जनक वर्मा, गोपी वर्मा, टेक राम वर्मा, गोपाल वर्मा, डुमेंद्र वर्मा, परदेशी वर्मा, लखन वर्मा, अमर नाथ वर्मा, कमलेश वर्मा, प्रहलाद वर्मा, महेंद्र वर्मा, नंद कुमार वर्मा, दिनेश वर्मा उपस्थित थे।






