एकता, अनुशासन राष्ट्रीय सेवा योजना की पहचान.. प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज, पाटन कालेज का एकदिवसीय शिविर गोद ग्राम अरसनारा में सम्पन्न


पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय पाटन की राष्ट्रीय सेवा इकाई का एक दिवसीय शिविर गोद ग्राम अरसनारा में कार्यक्रम अधिकारी डॉ साधना राहटगाँवकर व डॉ एस के भारती के नेतृत्व में आयोजित हुआ। शिविर का शुभारम्भ मां सरस्वती, प्रेरणा पुरुष विवेकानंद के पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ प्रारम्भ हुआ। शिविर उद्घाटन पश्चात् स्वयंसेवकों को समूहों में विभाजित किया गया गया। सर्वप्रथम स्कुल प्रांगण की साफ सफाई किया गया। स्वल्पाहार पश्चात् ग्राम में नशामुक्ति जागरूकता रैली निकालकर चौक चौराहे, कलामंच, और गलियों की सफाई कर राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत गाते हुए नूक्कड़ नाटक के माध्यम से नाशमुक्ति और स्वच्छता के लिए ग्रामीणों को जागरूकता का संदेश दिया। ग्राम के उपसरपंच स्वयंसेवकों के साथ पुरे समय रहकर उत्साह बढ़ाया। समापन समारोह के मुख्य मुख्य अतिथि सरपंच खिलेशवरी साहू, अध्यक्ष महविद्यालय प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज, विशेष अतिथि वरिष्ठ प्राध्यापक बी एम साहू, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ दिनेश नामदेव, जयप्रकाश साहू उप सरपंच रहे। स्वागत पश्चात् उद्बोधन की कड़ी में रासेयों कार्यक्रम अधिकारी डॉ साधना राहटगांवकर नें सभी अतिथियों और ग्रामवासियों का अभिनंदन करते हुए एकदिवसीय शिविर के उद्देश्य एवं गोद ग्राम चयन के सबंध के बारे सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज नें कहा की आज राष्ट्रीय एकता दिवस है, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि है, इस महान दिवस पर पाटन कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का गोद ग्राम में एकदिवसीय शिविर आयोजित होना गौरवान्वित करने वाला है. अनुशासन और एकता राष्ट्रीय सेवा योजना की पहचान है। नशा मुक्त समाज बनाने में रासेयों के स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विशेष अतिथि बी एम साहू नें राष्ट्रीय एकता में वल्लभ भाई पटेल के योगदान को एवं भारत राष्ट्र निर्माण की संकल्पना पर अपने विचार व्यक्त किया। उपसरपंच जयप्रकाश साहू जी नें ग्राम में पौधोंरोपण करने के लिए महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा इकाई का आभार व्यक्त हुए आश्वास्त किया कि आने वाले समय में ये पौधे गाँव कि हरियाली बनेंगे। मुख्य अतिथि खिलेश्वरी साहू सरपंच साहू नें गोद ग्राम के रूप में अरसनारा का चयन करने के लिए महाविद्यालय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ग्राम में नशा मुक्ति और स्वच्छ्ता जागरूकता का ग्रामवासियों के लिए लाभप्रद बताया। डॉ सेवन कुमार भारती कार्यक्रम अधिकारी नें आभार व्यक्त करते हुए भोजन के लिए सरपंच, उपसरपंच, शिविर स्थल के लिए विद्यालय के प्रधानपाठक, सहयोग के लिए ग्राम वासी और महाविद्यालय के अधिकारीयों कर्मचारियों धन्यवाद दिया। शिविर में लगभग स्वयंसेवकों, अधिकारियो कर्मचारियों सहित 100 लोगों नें सहभागिता किया।