समाज को सशक्त बनाने एकजुटता जरूरी – टहल साहू

दुर्ग। आज साहू सदन केलाबाड़ी दुर्ग में माननीय टहल साहू जी ,अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ एवम् श्रीमति अंजनी साहू सह संयोजक प्रदेश न्याय प्रकोष्ठ का आगमन हुआ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू जी द्वारा उनका स्वागत किया गया।


उनके उपस्थिति में विभिन्न विषय पर संगठनात्मक एवं समाजिक चर्चा हुई।उपस्थित सामाजिक पदाधिकारियों ने विभिन्न विषय पर अपना विचार रखे।जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने कहा कि समाज को संगठित करके ही सशक्त किया जा सकता है।बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष दिलीप साहू एवम् आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष मंजू साहू ने किया।


इस अवसर पर बैठक में जिला साहू संघ दुर्ग के सलाहकार गण, भीखम साहू,रमेश साहू,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू,जिला पदाधिकारी सीताराम साहू, यतीश साहू, अश्वनी साहू प्रदेश प्रतिनिधि,टी आर साहू, राकेश साहू,सुनील साहू, जे पी साहू,अश्वनी साहू कार्यकारिणी सदस्य,तह अध्यक्ष गण पी आर साहू,श्यामलाल साहू,पोषण साहू,युवाप्रकोष्ठ से मुकेश साहू, चंद्रकांत साहू, धनंजय साहू सहित तहसील के पदाधिकारी गण एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य गण उपस्थित थे।