अहिवारा। ग्राम बोडेगांव में आज सुबह गांव के शमशान घाट के पास बने नाले में एक अज्ञात लाश मिलने से ग्रामीणों में काफी दहशत है। ग्रामीण लाश को आज सुबह देखा। समाज सेवी अश्वनी टंडन ने इसकी सूचना पुलिस को दी । इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। जानकारी के मुताबिक मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। प्रथम दृष्ट्या पूरा मामला हत्या का लग रहा है। फिरहाल पुलिस मामले के जांच में जुट चुकी है। उक्त लाश की शिनाख्त होने के बाद ही मामले का खुलासा के बाद जांच ने तेजी आयेगी।







