पाटन। बोलबम कांवर यात्रा समिति पाटन क्षेत्र के तत्वाधान में 28 जुलाई सोमवार को पाटन से टोला घाट तक विशाल कांवर यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।इस आयोजन के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम पतोरा के मुख्य मार्ग स्थित गौठान के पास ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से एक फ्लैक्स लगाया गया था, ताकि अधिक से अधिक शिव भक्त इस महायात्रा से जुड़ सकें।।लेकिन फ्लैक्स लगाने के कुछ ही घंटों बाद, अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा उक्त फ्लैक्स को जानबूझकर फाड़ दिया गया। यह कृत्य न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द्र को भी ठेस पहुंचाता है। इस घटना की कड़ी निंदा जनपद सदस्य श्रीमती चन्द्रिका कलिहारी ने की है। उन्होंने इसे समाज को बांटने वाली मानसिकता का प्रतीक बताया और प्रशासन से तत्काल दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपील किया है कि बोलबम समिति एवं समस्त शिवभक्तों की ओर से अपील है कि हम सब मिलकर इस धार्मिक यात्रा को सफल बनाएं ।






