पाटन। ग्राम सिकोला के निषाद ढाबा के मालिक का बकरा ओर बकरी चोर का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी सूचना पाटन थाना में दर्ज कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक आवेदक एवन निषाद 19 साल ग्राम ठकुराईनटोला थाना पाटन जिला दु्र्ग का रहने वाला है। बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। आवेदक का बठेना रोड पाटन में निषाद ढाबा के नाम से ढाबा है जिसमे आवेदक के पिता जी परमेश्वर निषाद के अलावा वह भी उस ढाबा में बैठता है। उनके पास एक सफेद रंग का बकरा एवं एक लाल रंग की बकरी है जो करीबन 01 साल के आसपास के उम्र के हैं कीमती 30,000/- रूपये दिनांक 29/02/2024 को दोपहर मे ढाबा के पास बकरा बकरी चर रहे थे। वे ढाबा में बैठ कर ग्राहक का आर्डर ले रहा था करीबन 01 बजे के बाद बकरा बकरी नहीं दिखे तो आसपास तलाश किया नहीं मिलने पर शक हुआ तो अपने दुकान ढाबा मे लगे सीसी कैमरा का फुटेज को चेक किया तो एक सफेद रंग के कार से दो लड़के आकर बकरा और बकरी को कार मे भरकर सिकोला रोड तरफ जाते दिखाई दे रहे थे उनमें से एक लडका पीला रंग का टी शर्ट तथा दुसरा काला रंग का टी शर्ट पहना था उनकी उम्र 20 से 25 साल के लग रही था तथा दो लड़का कार में बैठे दिख रहा था।







