अज्ञात वाहन ने बाइक में सवार मां बेटे को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर, पाटन ब्लॉक की घटना


बलराम यादव
पाटन। अज्ञात वाहन की ठोकर से मां बेटे घायल हो गए है। जिसमे बेटे का हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम तर्रा और जामगांव के बीच एक सड़क दुर्घटना हुई है।  अज्ञात वाहन ने ग्राम तर्रा निवासी सुरेंद्र ठाकुर को टक्कर मार दिया।  जिसमें सुरेंद्र ठाकुर बुरी तरह से घायल हो गए साथ में उसके मां बैठी थी।  इनको मामूली चोट  लगा है। बाइक में बेटे अपनी मां को बिठाकर तर्रा वापस आ रहे थे।