अज्ञात महिला घायल अवस्था में मिली, 108 की मदद से पाटन अस्पताल लाया, जहर खाने का अंदेशा , अस्पताल में इलाज जारी


पाटन। नगर पंचायत पाटन के वार्ड अखरा में आज एक अज्ञात महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली। 108 को कॉल करके किसी ने इसकी सूचना दी तब 108 गाड़ी के माध्यम से उसे पाटन अस्पताल लाया गया है। अज्ञात महिला की उम्र करीब 25 से 30 के मध्य बताई जा रही है। पाटन अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टर ने अंदेशा जताया है कि उक्त महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन किया होगा।। प्रारंभिक लक्षण में यही दिख रहा है । जांच के बाद ही सारी चीज स्पष्ट हो पाएगी।