बेमौसम बरसात ने बढाई किसानों की परेशानी,धान सहित अन्य फसलों को नुकसान की संभावना


पंडरिया-नगर सहित ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से झड़ीनुमा बारिश होने के कारण क्षेत्र के किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है।इन दिनों अधिकतर खेतों में धान कटाई का कार्य चल रहा है,तथा खेतों में धान का करपा रखा हुआ है।मंगलवार को हुए बेमौसम बरसात के कारण इस धान के करपा का नुकसान हो सकता है।बरसात के कारण धान में काला पन हो सकता है।साथ ही लगातार बारिश होने पर पूरा धान खराब हो सकता है।अधिकतर धान की कटाई का कार्य जारी है।बेमौसम बरसात के कारण किसान खेतो में रखे धान को पालीथिन के सहारे से सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं।वहीं करपा के खराब होने की संभावना है।धान ले अलावा अरहर,सहित अनेक दलहन तथा सब्जी – भाजी के फसल भी बेमौसम बारिश से प्रभावित हो रही है।