पाटन। शिव महापुराण सुनने अम्लेश्वफ पहुंची करीब 25 वर्षीय युवती भोजनालय के पास बेसुध पड़ी मिली। जिसे शिव कृपा एंबुलेस द्वारा उपस्वास्थ केंद्र अमलेश्वर ले जाया गया। जहां पर अभी भी उक्त युवती का होश नही आया है। जानकारी के मुताबिक उसे झिट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक की के विश्राम के बाद उक्त युवती भोजन के पंडाल के तरफ गई होगी। उक्त युवती लाल कलर को तो शर्ट पहनी हुई है।







