
पाटन। ग्राम पंचायत गुजरा के आश्रित ग्राम मटिया में आज मनरेगा के काम शुरू करने को लेकर सरपंच और मटिया के मजदूरों के मध्य विवाद हो गया। मामला धक्कमुक्कि मारपीट तक चला गया। सरपंच ने 112 को सूचना दिए। तब ग्रामीण शांत हुवे। बताया जनता है की मटिया में तालाब निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई है। लेकिन ग्रामीण चाहते है की मैदान में तलाब नही बने। वही गुजरा के ग्रामीण चाहते है की उन्हें रोजगार के अवसर मिले ओर निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो। बताया जा रहा है की अभी तक विवाद जारी है। मामले की जानकारी सीईओ तथा मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी को भी दिए जा चुके है।
देखिए यह वीडियो, मामला









