होली के दिन पंदर में हुआ बवाल, युवक ने ईंट से दूसरे युवक  को मार कर लिया लहूलुहान, मामला दर्ज


पाटन।  आवेदक भीष्म कुमार उर्फ सोनू वर्मा ग्राम पंदर में रहता है।  खेती किसानी का काम करता है।  दिनांक 08.03.2023 को वे अपने दोस्तो मोनू, बब्बू के साथ खाना खाकर घुमने निकला था रात्रि लगभग 08.30 बजे वे लोग स्कूल के पास मुख्य मार्ग पंदर चौक पहुंचे थे कि ग्राम पंदर का राजू उर्फ रेखराम वर्मा चौक में बैठा था आज होली का त्यौहार था दिन में भी राजू उर्फ रेखराम वर्मा  उनके साथ शराब के नशे में अनाप सनाप बोल रहा था । आवेदक के द्वारा मना करने पर नहीं मान रहा था रात्रि में भी इसी बात पर से वाद विवाद कर अश्लील गाली गलौच कर रहा था मना करने पर भी नहीं मान रहा था वाद विवाद बढने पर हाथ में रखे ईटा से जान से मारने की धमकी देते हुये अश्लील गाली गलौच कर आवेदक के सिर के पीछे तरफ मार दिया जिससे खून बहने लगा । पुलिस सूचना पर मामला दर्ज कर लिया है।