उडद का मिनी किट वितरण किया गया,100मिनीकिट बांटे गए


पंडरिया।नगर के कृषि विस्तार अधिकारी विकास कार्यालय में मंगलवार को किसानों को उड़द का मिनीकिट वितरण किया गया।कृषि स्थाई समिति के सभापति अंजनी चन्द्राकर व जनपद सदस्य अमित चन्द्रवंशी व रमेश मरावी की उपस्थिति में ग्रीष्म कालीन इंद्रा उडद-1 किस्म मिनीकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमे ब्लाक के विभन्न ग्रामों से आये किसानों को किट प्रदान किया गया।ब्लाक अंतर्गत 2022 -23 में वितरण हेतु 100 मिनीकिट का लक्ष्य रखा गया था।वर्तमान में ब्लाक के 54 हेक्टेयर में उडद की फसल ली जा रही है।वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुरेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि उडद का फसल 65 दिनों में तैयार होता है।मार्च माह में इसकी बुआई की जाती है।श्री प्रसाद ने बताया कि ग्रीष्म कालीन धान की अपेक्षा उडद व मूंग फसल बेहतर होती है।एक एकड़ धान में लगने वाले पानी से 5 एकड़ में उडद व मूंग की खेती की जा सकती है।इस फसल के जड़ो में गठान होती है।जिसमें नाइट्रोजन स्थरीकरण बैक्टीरिया होती है,जो वायुमंडल से नाइट्रोजन इकट्ठा करती है।ये अगली फसल के लिए लाभदायक होते हैं।वितरण के दौरान एस सी प्रसाद वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पंडरिया , दुर्गेश साहू बी टी एम , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी केके चोरिया, एम के यादव , एम एम कुर्रे, एस के तिवारी , राजकुमार साहू उपस्थित रहे ।