भिलाई। थाना उतई क्षेत्र के ग्राम जोरातराई स्थित बाबा रेस्टोरेंट में पुरानी आपसी रंजिश को लेकर राजेंद्र सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी कुर्रा बाग ने चार पीने के दौरान राजेंद्र सिंह पर पीछे से हमला किया। आरोपी ने राजेंद्र के गले पर वार किया तथा बचाव के दौरान पेट पर भी हमला करने का प्रयास किया। हमले में राजेंद्र सिंह घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने गवाहों के बयान भी दर्ज किए। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अहमदाबाद से गिरफ्तार कर दुर्ग लाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।







