सुबह से ही उतई पुलिस सक्रिय, गांव गांव में अवैध शराब बिक्री में संलिप्तता की आशंका की सूचना पर सेलूद सहित आसपास के गांव में दबिश, आधा दर्जन से अधिक से पूछताछ जारी


उतई। उतई थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में लगातार अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने के बाद आज सुबह से उतई पुलिस काफी मुस्तैद नजर आई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह से ही सेलूद सहित आसपास के कुछ गांवों में पुलिस ने दबिश। जानकारी मिली है कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को अवैध शराब बिक्री में संलिप्तता के शंका के आधार पर पूछताछ भी की जा रही है। अभी पुलिस से किसी भी तरह का जानकारी मीडिया से शेयर नहीं की गई है। लेकिन जानकारी मिली है कि उतई थाना में आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ किया जा रहा है।