
उतई। उतई थाना के प्राभारी मोनिका पांडे को उनके द्वारा किये गए बेहतर कार्यो के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला के प्राभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने शाबासी देते हुवे प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया। बता दे कि अपराध में नियंत्रण सहित समय पर केश डायरी सहित अन्य कार्यो को अमलीजामा पहनाने में उतई पुलिस ने बेहतर कार्य किया है। इसके अलावा समुदायिक पुलिसिंग, ग्रामीणों को साइबर क्राइम से कैसे बचें इसके लिए चलाए गए जागरूकता अभियान, महिला हिंसा को रोकने महिलाओं को उनके अधिकार व कर्तव्य के बारे में जानकारी देना सहित अन्य कई विशेष कार्य उतई थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में हुवे हुवे है।






