पाटन। भाजपा के जितनी के बाद एक बार फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस परिणाम से भाजपा में काफी खुशी है। इस खुशी को भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बांटने के लिए बैठक का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के महामंत्री कैलाश यादव, उत्तरा सोनवानी ने बताया की उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनि चंद्राकर के नेतृत्व में गुरुवार 6 जुन को शाम साढ़े चार बजे तुलसी पैलेश अम्लेश्वर में बैठक रखी गई है। मंडल अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा की भाजपा के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओ के अथक मेहनत एवं प्रयास से दुर्ग लोकसभा में विजय बघेल जी ने दूसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस चुनावी अभियान में पूरे पाटन विधानसभा से उत्तर पाटन मंडल ने सर्वाधिक लीड दर्ज किया है। साथ ही साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। कैलाश यादव ओर उत्तरा सोनवानी ने बताया की इस गरिमामयी क्षण को यादगार बनाने जीत की खुशी में मिठाई वितरण आतिशबाजी और कार्यकर्ताओ का आभार करने मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर के अध्यक्षता में व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर की उपस्थिति में आभार बैठक रखा गया है। इस बैठक में उत्तर पाटन मंडल के जिला प्रदेश एवं मंडल पदाधिकारी,प्रदेश पदाधिकारी,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक,सहसंयोजक, बुथ अध्यक्ष सहित समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं नगरपालिका क्षेत्र के समस्त द कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रहेगी।











