84 गेंद में बने 190 रन

देशभर में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में बुधवार को कई रिकॉर्ड टूटे। सबसे बड़ा रिकॉर्ड रांची में खेले गए बिहार और अरुणाचल प्रदेश के मैच में बना। जहां बिहार ने 50 ओवर में 574 रन बना दिए यह लिस्ट एक क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस स्कोर में अहम योगदान 14 साल के बिहार के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का रहा।
विस्फोटक : वैभव ने 36 गेंद पर शतक लगाया ।84 गेंद में 190 रन बनाए ,इनमें 15 छक्के हैं।
सबसे युवा : वह लिस्ट ए ( 50 ओवर क्रिकेट) में सबसे युवा शतक वीर बन गए हैं ।
सबसे तेज : 150 रन ,सबसे कम गेंद ( 59) में बनाने वाले खिलाड़ी ।डिविलियर्स (64 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ा ।
कोहली …सबसे तेज 16 हजार रन
बेंगलुरु में खेले गए आंध्र- दिल्ली के मैच में विराट कोहली ने नया रिकॉर्ड बना दिया ।उन्होंने 131 रन की पारी खेली। लिस्ट एक क्रिकेट में सबसे तेज 16000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 330 वीं पारी में ऐसा किया पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था ।
मेंस लिस्ट – ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी







