संजय साहू अंडा। संकुल स्तरीय समझ के साथ गति के साथ हिंदी और अंग्रेजी पढ़ना प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहापुरी की छात्रा वैशाली देशमुख अंग्रेजी में प्रथम और करुणा निषाद हिंदी में प्रथम स्थान पर रही पठन-पाठन संकुल स्तरीय हिंदी और अंग्रेजी रीडिंग कौशल जिसमें समझ के साथ गति से बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी की पुस्तक पढ़ाई गई जिसमें पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहापुरी की छात्रा वैशाली देशमुख ने अंग्रेजी में संकुल पुलगांव में प्रथम स्थान प्राप्त किया और वही हिंदी विषय में पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहापुरी के ही छात्राकरुणा निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया संकुल की प्राचार्य सुश्री एंथोनी मैडम ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की संकुल समनवयकनीलू महिकवार ने भी बच्चों को बधाई दी और सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहापुरी पुरी की प्रधान अध्यापिका श्रीमती सुनीति दुबे ने बच्चों को बधाई दी साथ ही उनको इसी तरह से निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहापुरी के शिक्षक श्रीमती योगिता शर्मा श्रीमती श्रीमती आरती चंद्राकर अनीता वर्मा लक्ष्मी देवांगन ने भी बच्चों को बधाई दी।







