भिलाई।वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर उद्यान पहुंच गए। प्रेमी जोड़ों को समझाइश देने लगे। प्रेमी जोड़ें भी विधायक से बहस पर उतारु हो गए। कहा कि ओयो भी बंद करा दिया आपने, अब जाएं तो जाएं कहां। इस पर रिकेश ने गार्डन में प्रेम प्रेमालाप करने से मना किया। विधायक को उद्यान के आसपास रहने वालों ने ही यह शिकायत की थी कि यहां पर इतनी अश्लील हरकतें किए जाते हैं जिससे उनका घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
विधायक रिकेश सेन को शिकायत मिली थी कि नेहरू नगर का गार्डन प्रेमी जोड़ों का अड्डा बन चुका है। यहां प्रेमी जोड़ें अश्लील हरकत करते देखे जा सकते हैं।
रविवार दोपहर वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए। वहां आधा दर्जन प्रेमी जोड़े भरी दोपहरी में मौजूद थे।

उद्यान में क्या कर रहे हो
विधायक रिकेश सेन प्रत्येक प्रेमी जोड़े के पास पहुंचे। पूछा कि उद्यान में क्या कर रहे हो, इस पर प्रेमी जोडे भी विधायक से कहने लगे कि वे क्या करें आप ने ओयो बंद करा दिया है, अब हम कहां जाए। ओयो था तो वहां मिल लिया करते थे।