पंडरिया-शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा हिंदी विषय में कुल 279 पद पर सहायक शिक्षकों को शिक्षक पदोन्नति दी जा रही है। पदोन्नति के लिए संभागीय कार्यालय से रिक्त पद निकाले गए हैं,जिसका काउंसलिंग 9 फरवरी को होना है।।पदोन्नति में वनांचल क्षेत्र के अधिकांश विद्यालय में एक या दो शिक्षिकीय विद्यालयों में शिक्षक नहीं भेजे जा रहे हैं।जबकि मैदानी क्षेत्र के उन विद्यालयों में शिक्षक पदोन्नति के लिए पद रिक्त दिखाए गए हैं।जिसमें पहले से ही तीन शिक्षक कार्यरत हैं।पदोन्नति हेतु दिए गए रिक्त पद को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।ब्लाक का वनांचल बैगा आदिवासी क्षेत्र वर्षों से शिक्षक की कमी से जूझ रहा है,पिछले चार -पांच वर्षों से इन आदिवासी इलाकों में एक या दो शिक्षक ही पदस्थ हैं।जिससे आदिवासियों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है,जबकि इन बैगा आदिवासियों के नाम पर शासन करोड़ों खर्च करने का दावा करती है।वनांचल ग्राम पंडरीपानी जहां विगत कई वर्षों से एक शिक्षक ही कार्यरत है,इसी प्रकार भेलकी स्कूल जहां एक शिक्षक कार्य कर रहे हैं,जबकि इसी विद्यालय के दो शिक्षकों को अन्य विद्यालय में संलग्न किया गया है।तेलियापानी धोबे में 2 शिक्षक कार्यरत हैं,बाहपानी में 2 शिक्षक कार्यरत हैं।भर्ती हो पदोन्नति हर बार वनांचल के विद्यालय में शिक्षक नहीं भेजे जाते हैं।रिक्त पद बनाने वाले अधिकारियों के ऊपर संदेह जताया जा रहा है।दिशा निगरानी समिति के सदस्य व कुई मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट ने बताया कि वनांचल के अधिकतर प्राथमिक व माध्यमिक शाला एक व दो शिक्षिकीय हैं,जिससे शिक्षा का स्तर निरंतर नीचे गिरता जा रहा है।हर बार आदिवासी क्षेत्रों की उपेक्षा की जाती है।श्री भट्ट ने मांग की है कि वनांचल के सभी माध्यमिक विद्यालयों में कम से कम तीन शिक्षक पदस्थ करने की मांग की है।उन्होंने पदोन्नति हेतु निकाले गए रिक्त पद को गलत बताते हुए कहा कि पहले से जिस स्कूल में तीन शिक्षक पदस्थ हैं,उन विद्यालयों में चौथा शिक्षक भेजा जा रहा है,जबकि वनांचल के विद्यालयों में एक या दो शिक्षक ही कार्यरत हैं।
पंडरिया ब्लाक में इन स्कूलों में होनी है पदोन्नति–
मा शा बसनी, शिक्षक 2, दर्ज -141
मा शा लडुवा, शिक्षक 1, दर्ज – 38
मा शा गिरधारीकापा, शिक्षक 2, दर्ज -57
मा शा कुल्हीडोंगरी, शिक्षक 2, दर्ज -54
मा शा करपीगोडान, शिक्षक 2, दर्ज- 42
मा शा आगरपानी, शिक्षक 2, दर्ज -71
मा शा अमनिया, शिक्षक 1, दर्ज -70
मा शा तेलियापानी लेदरा शिक्षक 1, दर्ज 87
मा शा पांडातराई, शिक्षक 5, दर्ज 286
मा शा कुई, शिक्षक 3, शाला संगवारी 1, संलग्न 1, दर्ज 297
मा शा भगतपुर, शिक्षक 3, दर्ज 113
मा शा खम्हरिया, शिक्षक 3, दर्ज 121
मा शा कंझेटा, शिक्षक 3, दर्ज 106
मा शा मोहगांव, शिक्षक 3, दर्ज 124
मा शा नावागांव टिकैत शिक्षक 3, दर्ज 92
मा शा क गा दुल्लापुर, शिक्षक 2, दर्ज
100
मा शा ओड़ाडबरी, शिक्षक 3, दर्ज 90
मा शा घुटुरकुण्डी , शिक्षक 3, दर्ज 98
मा शा कोयलारीकापा , शिक्षक 2, दर्ज 59
मा शा नरौली , शिक्षक 3, दर्ज 107
मा शा धोबघट्टी , शिक्षक 3, दर्ज 104
मा शा मैनपुरा , शिक्षक 3, दर्ज 83
मा शा खैरझिटी नया, शिक्षक 3, दर्ज 89
मा शा पंवरजली, शिक्षक 3, दर्ज 87
मा शा सोढ़ा, शिक्षक 3, दर्ज 76
मा शा समरुपारा पण्डरिया, शिक्षक 3, दर्ज 81
मा शा डोमसरा, शिक्षक 3, दर्ज 81
मा शा भरेवापूरन, शिक्षक 2, दर्ज 65
मा शा बाघामुड़ा , शिक्षक 3, दर्ज 63
मा शा रवनमंझोली, शिक्षक 2, दर्ज 108
मा शा तोरला, शिक्षक 3, दर्ज 66
मा शा घोरपेण्ड्री , शिक्षक 3, दर्ज 63
मा शा गौरकापा, शिक्षक 3, दर्ज 80
मा शा दमगढ़, शिक्षक 3, दर्ज 73
मा शा माठपुर , शिक्षक 3, दर्ज 100
मा शा अमलडीहा, शिक्षक 3, दर्ज 116
मा शा हथमुड़ी, शिक्षक 3, दर्ज 80
मा शा सेमरकोना , शिक्षक 3, दर्ज 73
मा शा नेउरगाँव, शिक्षक 3, दर्ज 58
मा शा कोयलारीकला, शिक्षक 3, दर्ज 41
मा शा अमेरा, शिक्षक 3, दर्ज 58
मा शा लिम्हईपुर, शिक्षक 3, दर्ज 64
मा शा जंगलपुर, शिक्षक 3, दर्ज 64
मा शा उदका, शिक्षक 3, दर्ज 80
मा शा पटुवा, शिक्षक 3, दर्ज 86
मा शा रोहरा, शिक्षक 3, दर्ज 51
मा शा सरईपतेरा, शिक्षक 3, दर्ज 47
मा शा रापा, शिक्षक 3, दर्ज 70
मा शा रैतापारा, शिक्षक 3, दर्ज 33
मा शा सिरमाडबरी, शिक्षक 3, दर्ज 30
मा शा देवसरा, शिक्षक 3, दर्ज 112 ।
पण्डरिया ब्लाक के 1 और 2 शिक्षक वाले स्कूल, जहाँ पदोन्नति के लिए रिक्त पद नहीं दिया गया
मा शा बदना, शिक्षक 2, दर्ज 175
मा शा पंडारीपानी , शिक्षक 1, दर्ज 64
मा शा पीपरमाटी, शिक्षक 2, दर्ज 77
मा शा भाकुर, शिक्षक 2, दर्ज 46
मा शा भेलकी, शिक्षक 3, दर्ज 43 (2शिक्षक अन्य शाला में संलग्न)
मा शा टकटोईया, शिक्षक 2, दर्ज 69
मा शा आश्रम दामापुर, शिक्षक 1, दर्ज 39
मा शा भड़गा, शिक्षक 2, दर्ज 22
मा शा डोंगरियाकला, शिक्षक 2, दर्ज 83
मा शा बाहपानी, शिक्षक 2, दर्ज 36
मा शा सेंदुरखार, शिक्षक 2, दर्ज 31 (1 शिक्षक समन्वयक )
मा शा तेलियापानी धोबे, शिक्षक 2, दर्ज 26
मा शा सगौनाडीह , शिक्षक 2, दर्ज 83 ।
पंडरिया ब्लाक के ऐसे स्कूल जहाँ दर्ज अधिक, शिक्षक संख्या कम होने के बाद भी रिक्त पद नहीं बताया गया
मा शा रमतला, शिक्षक 3, दर्ज 127
मा शा कोदवागोडान, शिक्षक 4, दर्ज 236
मा शा नेउर , शिक्षक 3, दर्ज 158
मा शा कुंडा , शिक्षक 5, दर्ज 253
मा शा निंगापुर, शिक्षक 3, दर्ज 120
मा शा कुम्ही, शिक्षक 3, दर्ज 152 ।






