वंशिका साहू छात्र छठवा स्थान राजनादगांव छत्तीसगढ़ 10 वी बोर्ड में वनांचल क्षेत्र छुरिया की वंशिका साहू ने प्रदेश में छठवा स्थान प्राप्त किया

केशव साहू 9302435161
राजनांदगांव, 9 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में राजनंदगांव जिले की छुरिया की एक होनहार छात्रा ने जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रदेश की मेरिट सूची में छात्रा ने 6वां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर छात्रा को सभी लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं

वंशिका साहू छुरिया की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम की 10वीं की छात्रा पढ़ रही थी ।
वंशिका साहू ने प्रदेश में 6वां स्थान प्राप्त किया है।

10 वी की परीक्षा में वंशिका को 97.83 फीसदी अंक मिले हैं।
राजनांदगांव जिले में प्रथम स्थान करने वाली एकमात्र छात्रा है। आज बोर्ड द्वारा जारी नतीजों में वंशिका ने प्रदेश में 6वां स्थान प्राप्त किया
वंशिका साहू ने कहा मैं 4 से 5 घंटा खेल में समय देती थी बाकी समय पढ़ाई में समय देती थी
मेरीटोरियस वंशिका साहू की मां संगीता साहू ने कहा कि वंशिका बचपन से पढ़ने में अच्छी थी हर समय 90% से ऊपर अंक आए हैं और छुरिया वनांचल होने के बाद ही अच्छा अंक लाई है इसकी खुशी है
वंशिका साहू के दादा ज्योति लाल साहू ने कहा की बचपन से बिना किताब के सभी प्रस्न का उत्तर देती थी वंशिका।
वंशिका ने जिला का नाम रोशन किया यह मेरा सपना था