पंडरिया। ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किशुनगढ़ में शासन के मंसानुरूप जनजातिय गौरव माह के तहत भाषण, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था के NSS के कार्यक्रम अधिकारी राजेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के द्वारा जनजातिय विषय पर आकर्षक रंगोली द्वारा बिरसामुंडा, रानी दुर्गावती, वीर नारायण सिंह एवं अन्य जनजातिय नायको का प्रतिरुप तैयार किया गया। साथ ही 14 नवम्बर को पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, बालदिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में SMDC अध्यक्ष मितेन्द्र चंद्राकर , विशिष्ट अतिथि मनीराम चंद्राकर, संतोष जायसवाल , संस्था प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।