विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विनायकपुर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

अण्डा। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विनायकपुर में जूनियर रेडक्रॉस एवं स्काउट-गाइड के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वॉलिंटियर्स द्वारा चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


चित्रकला प्रतियोगिता में दुर्गेश निर्मलकर ने प्रथम एवं नम्रता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में रितिका देवांगन प्रथम तथा गरिमा देशमुख द्वितीय रहीं।
वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में भावना चक्रधारी ने प्रथम एवं सानिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रभारी प्राचार्य रोहित कुमार देशमुख ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर रेडक्रॉस प्रभारी प्रेमलता योगी, प्रतिज्ञा, मेनका, भूमिका, नंदिनी, ओमिका एवं रीतू सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।