पंडरिया।ब्लाक के ग्राम डोमसरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोमसरा में बच्चों के द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए चित्रकला प्रतियोगिता,रंगोली व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को प्रदर्शनी रखा गया।वहीं विकसित भारत पर बच्चों द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया।जिसके आकलन के लिए ए बी ओ कैलाश साहू, सी ए सी ईश्वर तिवारी पहुंचे हुए थे।इस दौरान गांव के सरपंच गायत्री संतोष सोयाम सहिय सभी एसएमसी सदस्यों ने भी अवलोकन किया तथा बच्चों द्वारा बनाये गए चित्रकला व भाषण की सराहना की गई।कार्यक्रम में प्रधान पाठक कुमुदिनी तिवारी सहित माध्यमिक व प्राथमिक विभाग के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे। आकलन पश्चात प्रथम,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।बच्चों ने भविष्य के भारत मे पर्यावरण को लेकर चिंता व्यक्त की तथा इसके उपचार की बात बताई।







