आपातकाल की स्मृति में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन 25 जून को,कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व





दुर्ग,  छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देश के परिपालन में 25 जून 2025 को जिले में लोकतंत्र की हत्या आपातकाल पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन लोक निर्माण विभाग के सभागार में किया गया है। जिसमें संविधान की हत्या आपातकाल पर आधारित फोटोग्राफ प्रदर्शनी, फिल्म प्रदर्शनी, मीसाबंदियों/परिजनों का सम्मान/सम्मेलन एवं परिचर्चा/संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट परिसर दुर्ग से लोक निर्माण विभाग के सभागार तक तिरंगा यात्रा/मशाल रैली का आयोजन भी किया जायेगा। कलेक्टर  अभिजित सिंह ने उक्त कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन व आवश्यक व्यवस्था हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक पुलिस बल तैनाती हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग को प्रभारी अधिकारी तथा संपूर्ण कार्यक्रम हेतु संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिल्ली थॉमस को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार बैनर, आमंत्रण कार्ड की व्यवस्था हेतु आयुक्त नगर निगम दुर्ग को, कार्यकम की विडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के कार्य हेतु उप संचालक, जनसम्पर्क दुर्ग को दायित्व दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग कार्यक्रम स्थल में दो उद्घोषक नियुक्त करेंगे, जो कार्यकम स्थल में संबोधित करेंगे एवं तिरंगे के साथ स्काउट/एनसीसी/एनएसएस की उप्लब्धता का दायित्व संभालेंगे।
      इसी क्रम में कार्यक्रम स्थल पर प्रेजेन्टेशन हेतु प्रोजेक्टर, इंटरनेट, ऑपरेटर आदि की व्यवस्था एवं लिंक के माध्यम से फिल्म के प्रदर्शन हेतु जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (एन.आई.सी.) दुर्ग एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, (चिप्स) जिला दुर्ग को, कार्यकम स्थल में विशिष्ट अतिथियों के लिए खानपान एवं जलपान की व्यवस्था हेतु  खाद्य नियंत्रक दुर्ग को, कार्यक्रम के दौरान निर्वाध विद्युत व्यवस्था हेतु कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी मर्यादित दुर्ग को, वाहनों की समुचित पार्किंग व्यवस्था हेतु उप पुलिस अधीक्षक यातायात जिला दुर्ग को तथा तिरंगा यात्रा/मशाल रैली के आयोजन में तिरंगे के साथ स्काउट/एनसीसी/एनएसएस की उपलब्धता हेतु शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर पीजी, ऑटोनागस कॉलेज (साइंस कॉलेज) दुर्ग एवं शासकीय वामन वासुदेव पाटणकर गर्ल्स पीजी कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य को प्रभारी अधिकारी का दायित्व दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट ड्यूटी का दायित्व अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग  उत्तम ध्रुव, तहसीलदार एवं कार्य मजि. दुर्ग  प्रफुल्ल गुप्ता तथा अति. तहसीलदार एवं कार्य. मजि. दुर्ग श्रीमती क्षमा यदु को सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल में फूल/माला एवं पुष्प गुच्छ की आवश्यक व्यवस्था हेतु उप संचालक उद्यानिकी दुर्ग तथा मीसाबंदियों/परिजनों का सम्मान/सम्मेलन एवं परिचर्चा/संगोष्ठी करने का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को सौंपा गया है।