पंडरिया-ब्लाक के प्राथमिक शाला पौनी में राष्ट्रीय उत्सव सप्ताह के तहत एक गतिविधि आधारित मनोरंजक मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, सामूहिक भागीदारी,टीम भावना, अनुशासन एवं जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजन किया गया। प्रधानपाठक वासुदेव सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों सहित ग्रामीणों में देश भक्ति, देशप्रेम और राष्ट्रीय के प्रति अपनत्व सम्मान बढ़ता है। बच्चों द्वारा जयहिंद ,भारतमाता की जय घोष के साथ शुभाआरंभ किया गया। इस दौरान शिक्षक कर्नल तिवारी, योगेश्वरी सिंह राजपूत,डाली शर्मा व मधु साहू सहित बच्चे उपस्थित रहे।







