नशा मुक्ति अभियान के तहत शैलदेवी महाविद्यालय अंडा में हुए विभिन्न आयोजन….दिलाई नशा न करने की शपथ

अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय अंडा में नशा मुक्त भारत की शक्ति ” जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके तहत महाविद्यालय में पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता ,रंगोली प्रतियोगिता ,नशा मुक्ति शपथ ग्रहण, जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। पोस्टर पेंटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे से होने वाले शारीरिक का मानसीक सामाजिक नुकसानों को जीवंत चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रछात्राओं ने आकर्षक रंगोलियों का निर्माण कर “नशा छोड़ो जीवन जोड़ों” का संदेश दिया। प्रतियोगिता के पश्चात एक सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय की संयुक्त संचालिका डॉ.रजनी राय ने उपस्थित समस्त विद्यार्थी शिक्षकों को नशा न करने की शपथ दिलाई ।कार्यक्रम के अंतिम चरण में महाविद्यालय परिसर से अंडा ग्राम में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसने छात्र छात्राओं ने हाथों में नशा विरोधी संदेश लिखे स्लोगन पोस्टर, तख्तियां लेकर “नशा हटाओ देश बचाओ ” गगनभेदी नारे लगाकर ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों को जागरूक किया । रैली के दौरान अंडा बस्ती के प्रमुख चौक में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया ।