सेवा संकल्प अभियान के तहत सेजस पहांदा-अ में विविध आयोजन, बच्चों ने रंगोली बनाकर दिखाई प्रतिभा, दीप प्रज्वलित कर लिया सेवा का संकल्प

पाटन। सेजस पहांदा-अ में सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित कर सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों की भी सहभागिता रही।

इस अवसर पर सेजस पहांदा-अ के शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष टीकाराम साहू, सरपंच इमरावटी ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि कुलेश्वर निर्मलकर, प्राचार्य जे.पी. पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे।