पाटन। महिला बाल विकास विभाग पाटन परियोजना के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत लोगों को बाल विवाह नहीं करने का संकल्प भी दिलाया जा रहा है। साथ ही साथ बाल विवाह होने की स्थिति में इसके क्या-क्या नुकसान होता है इनके बारे में भी जानकारी दी जा रही है। रैली नुक्कड़ सभा, पोस्टर, चित्रकला स्पर्धा के साथ ही साथ और भी विभिन्न तरह के कार्यक्रम गांव में आयोजित किया जा रहे हैं।

महिला बाल विकास विभाग पाटन के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती छाया वर्मा के मार्गदर्शन में पाटन परियोजना के विभिन्न सेक्टर में शामिल ग्रामों में आयोजन हो रहे हैं। गुरुवार को पाटन परियोजना के तेली गुंडरा सेक्टर के ग्राम भंसूली, ग्राम पंचायत निपानी तथा स्वामी आत्मानंद विद्यालय जाम गांव आर में आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन में बच्चों के द्वारा रैली निकाल कर बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक किया गया।
साथ-साथ स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। ग्राम भंसूली में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू भी शामिल हुए । इसके अलावा ग्राम पंचायत निपानी तथा जामगांव आर में स्थानीय सरपंच के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती छाया वर्मा ने बताया कि इस तरह का आयोजन अन्य ग्रामों में भी करवाया जाएगा। जिससे कि लोगों में बाल विवाह नहीं करने के लिए जागरूकता लाई जा सके।






