पाटन।।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के अह्वान व ज़िला के निर्देशानुसार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती दिवस 02 अक्टूबर 2022 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत मध्य मंडल पाटन मे कोरोना काल में आम जनता को सेवा प्रदान करने वाले कोरोना योद्धाओं का दिनांक 30.09.2022 दिन शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित है।इसी तरह विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालो का भी सम्मान भाजपा करेगी। जिनमे समय सुबह 11:00 बजे पुलिस कर्मियों का सम्मान स्थान – पुलिस थाना पाटन, समय सुबह् 11:30 बजे स्वास्थ कर्मियों का सम्मान स्थान – सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पाटन,

समय दोपहर 12:00 बजे सफाई कर्मियों का सम्मान नगर पंचायत पाटन, समय दोपहर 1:30 बजे पत्रकार साथियों का सम्मान पत्रकार भवन पाटन, कार्यक्रम के प्रभारी योगेश निक्की भाले नेता प्रतिपक्ष पाटन, एव कार्यक्रम सहप्रभारी श्रीमती चंद्रकला विजय यादव(पार्षद) है। उक्त कार्यक्रम में विजय बघेल सांसद लोकसभा दुर्ग, सच्चिदानंद उपासने प्रभारी विधानसभा पाटन, जितेन्द्र वर्मा अध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग, महामंत्री द्वय ललित चंद्राकर , नटवर ताम्रकार , कांतिलाल बोथरा प्रभारी जिला सेवा पखवाड़ा, श्रीमती हर्षा चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, लालेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन, लोकमणि चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर पाटन की उपस्थिति में संपन्न होगा। यह जानकारी मण्डल अध्य्क्ष खेमलाल साहू ने दी है।