पाटन। ग्राम सेलूद के वार्ड क्रमांक 2 बजरंग चौक पर स्थित श्री सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर का स्थापना दिवस 10 फरवरी को मनाया जाएगा। पहली स्थापना दिवस मनाने आयोजन समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी बलराम यादव ने बताया की सेलूद के बजरंग चौक वार्ड 2 में एक साल पहले 10 फरवरी को बड़ी ही धूम धाम से श्री सोमेश्वर नाथ महादेव जी को स्थापना की गई है। जिसका पहला स्थापना दिवस 10 फरवरी शनिवार को मनाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया है की सुबह 11 बजे से पूजा अर्चना , अभिषेक शुरू हुआ। जो हो हवन यज्ञ के बाद समापन होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से मां राधेश्वरी मानस मंडली लक्ष्मी नगर रिसाली भिलाई की टीम द्वारा संगीत के साथ सुंदर काण्ड का पाठ किया जाएगा। इसके बाद खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। खिचड़ी प्रसाद वितरण साइनिंग स्टार क्लब सेलूद द्वारा किया जाएगा। मंदिर को आकर्षक सजावट ओर लाइटिंग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से संतोष वर्मा, विष्णु निर्मलकर, भूपेंद्र वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, भेष नारायण सेन, संजय साहू, सतीश साहू, बलराम यादव, श्रीमती सावित्री वर्मा, श्रीमती अन्नू वर्मा, श्रीमती मेनका निर्मलकर, श्रीमती सुशीला यादव, श्रीमती रामेश्वरी वर्मा, श्रीमती कुसुम सेन, श्रीमती दिलेश्वरी साहू,साइनिंग स्टार क्लब से प्रज्ञा वर्मा, एकांश वर्मा, लक्ष्मी कांत यादव, रिया वर्मा, मानसी यादव, अदिति वर्मा, कान्हा साहू, ओजस्वी साहू, आदि वर्मा, अर्थ चंद्राकर, सार्थक हिरवानी सहित अन्य मौजूद थे।






