जामगांव आर

शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर मे सत्र 2024 25 के लिए महाविद्यालय के
विद्यार्थियों हेतु साहित्यिक एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया . इन प्रतियोगिताओं में रंगोली, मेहंदी, पुष्प सज्जा, पोस्टर, क्विज, स्लोगन, निबंध एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाकर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया . सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति के द्वारा प्रतिवर्षनुसार विद्यार्थियों के लिए रंगोली, पोस्टर, स्लोगन, निबंध, क्विज का आयोजन किया गया।
इस वर्ष सुशासन एवं छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं को थीम के रूप में ध्यान रखकर विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका दिया गया. इसमे महतारी वंदन , डिजिटल भारत, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की थीम पर विद्यार्थियों ने सुंदर रंगोली से महाविद्यालय परिसर को खूबसूरत बना दिया. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों में पीडिया, चौसेला , आईरसा, मालपुआ
खुरमी, दूध फरहा जैसे पकवानों को बनाकर खूब वाह वाहीँ लूटी।
वही बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट मे भी पुरानी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाकर अपनी कला को प्रदर्शित किया गया . क्विज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं सहित करंट अफेयर्स पर प्रश्नों का जवाब दिया गया. मेहंदी प्रतियोगिता में दुल्हन मेहंदी के साथ पारंपरिक मेहंदी बनाई गई . महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल ने सभी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सुझाव दिए और उन्हें प्रोत्साहित भी किया. विद्यार्थियों में सभी प्रतियोगिताओं के लिए बड़ी मात्रा में उत्साह देखा गया . विजेताओं को वार्षिक सम्मेलन में पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों का योगदान रहा।






