पंडरिया।ब्लाक के ग्राम कुंडा हायर सेकंडरी स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत सितंबर को नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव पर विराट दीप उत्सव का कार्यक्रम रात्रि में रखा गया।जिसमें शाला विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा भूतपूर्व सरपंच छोटू साहू, पूर्वउप सरपंच उमेश चंद्राकर एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित रहे।इसी क्रम में शनिवार को चित्रकला, भाषण, नाटक नुक्कड़ का सफल आयोजन विद्यालय परिसर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर एवं अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति दिनेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को अध्यक्ष शाला विकास समिति श्री मिश्रा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री ठाकुर ने संबोधित किया।उनके द्वारा भारत के विकसित स्वरूप की कल्पना करते हुए।विकसित देश के संबंध में बताया गया।उन्होंने कहा कि हमारा देश शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में लगातार विकास की ओर अग्रसर है।साथ ही अनेक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो चुका है।जल्द ही हमारा देश विकसित देशों को पीछे छोड़कर आगे हो जाएगा।तत्पश्चात आयोजित प्रतियोगिता में भागीदारी निभाने वाले छात्रों को चयन किया गया।चित्रकला में प्रथम स्थान संजय साहू, दूसरा स्थान काजल जांगड़े,तीसरा स्थान निशा निषाद का रहा।इसी तरह भाषण मे पहला स्थान कामनी साहू, द्वितीय अमर निषाद व तृतीय स्थान सुमन मेहरा ने रही।
इसी तरह नाटक में प्रथम स्थान अमर एवं साथी ,दूसरा स्थान काजल एवं साथी और तृतीय स्थान भुनेश्वरी एवं साथी ने अर्जित किया। मिडिल विभाग के छात्र -छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता व चित्रकला में भाग लिया।जिसमें बच्चों ने देश मे बालिका शिक्षा,विकास कार्य,शराब व अन्य नशा की बढ़ती लत,पर्यावरण प्रदूषण व पेड़ों की अंधाधुन कटाई सहित जल संरक्षण पर जोर दिया।कार्यक्रम के समापन प्राचार्य गुरदीप सिंह मक्कड़ ने आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।कार्यक्रम में प्राचार्य गुरुदीप सिंह मक्कड़, भागीरथी चन्द्राकर, प्रधान पाठक मोहन राजपूत, सुनील तिवारी,कलीराम चन्द्राकर,राजेश सोनी,सालिक यादव,
मालिक राम चंद्रवंशी,मनोज चंद्राकर, सुनील तिवारी, रामचन्द्र बंजारे, रामचन्द्र साहू, मंजू मरकाम,ललिता साहू, पल्लवी तिवारी,सतीष धिरही,सुखचरण आडिले सहित सभी कर्मचारी व बच्चे उपस्थित थे।







