महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न


रानीतराई – स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं और संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रेणुका वर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सुश्री रेणुका वर्मा द्वारा महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता, कार्यालयीन कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त समाज बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया। अभियान के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता तथा नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिनमें बी.ए., बी.कॉम. और बी.एससी. तीनों संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक चंदन गोस्वामी, श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, श्रीमती आराधना देवांगन, अतिथि व्याख्याता टीकेश्वर कुमार पाटिल, वेणु कुमार साहू, शिखा मढ़रिया, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।