अंजोरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत हुए विभिन्न कार्यक्रम,जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन ने कहा,छोटे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की ओर दे विशेष ध्यान

अंडा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दुर्ग ग्रामीण परियोजना के अंजोरा ख परिक्षेत्र में ग्राम पंचायत भोथली के प्राथमिक शाला भोथली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें आंगनबाड़ी के छोटे बच्चे सुरभि साहू, तानिया साहू, योगेश साहू, प्रियांशु साहू, चेतना साहू, कनिका सेन, रोशनी निषाद द्वारा गीत सुनाया गया । कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के बच्चो, स्कूलों के बच्चो एवं महिलाओं का कुर्सी दौड़ करवाया गया ।

कार्यक्रम में दीक्षांत साहू और नुवांश साहू का अन्नप्राशन खीर खिलाकर किया गया एवं 6 माह तक सिर्फ और सिर्फ मां का दूध पीना चाहिए और 6 माह के पश्चात दूध के साथ अनिवार्य रूप से अतिरिक्त पोषण आहार खिलाया जाए का संदेश दिया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया बेलचंदन रही जिनके द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की गई जो बहुत ही छोटे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की ओर ध्यान देते है एवं बच्चो को आंगनबाड़ी के माध्यम से अच्छे संस्कार प्रदाय करते है।

वह उपस्थित महिलाओं से भी अनुरोध की कि वे अनिवार्य रूप से विभाग की सभी सेवाओं का लाभ ले और इसी प्रकार से घरों में भी बच्चो के स्वास्थ्य एवं पोषण में ध्यान दे । बेलचंदन मैडम द्वारा बेटी के साथ ही बेटों को भी अच्छे संस्कार देने पर प्रकाश डाली जिससे बेटियां घर और बाहर दोनों स्थान पर अपने आपको सुरक्षित महसूस करे । कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिला ख़ोमिन साहू जो अपने प्राप्त पैसे का उपयोग अपने प्रसव एवं प्रसव पश्चात अपने पोषण हेतु कर रही है,

श्रीमती पिंकी जिसमें महतारी वंदन से प्राप्त पैसों का उपयोग अपने बेटी का सुकन्या योजना में खाता खोल कर की एवं ललश्वरी साहू जो प्राप्त पैसों का उपयोग घरेलू खर्चों के निर्वहन में सहयोग करके कर रही है जिनको विभाग द्वारा सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एवं योजना से प्राप्त पैसों को सही उपयोग हेतु साल देकर सम्मानित किया गया और ग्राम पंचायत भोथली के सरपंच  सुरेश कुमार साहू जी द्वारा पंचायत के आंगनबाड़ी में स्मार्ट शिक्षा एवं स्वच्छ जल हेतु स्मार्ट टीवी एवं फिल्टर दिया गया ।


परियोजना द्वारा  सुरेश कुमार साहू जी को आंगनबाड़ी को विशेष दिशा की ओर ध्यान आकृष्ट हेतु साल एवं मोमेंटो प्रदाय कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में भोथली की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना निषाद, तिरगा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तुमेश्वरी बेलचंदन, श्रीमती नेहा तिवारी, झोला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तारनी देशमुख एवं श्रीमती सतरूपा मंडावी को भी परियोजना द्वारा महतारी वंदन योजना से सभी पात्र महिलाओं को बेहतर रूप से लाभान्वित करने हेतु मोमेंटो प्रदाय कर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त को भी पुरस्कार वितरण किया गया एवं प्रधानपाठक  भानु प्रकाश वर्मा को परियोजना की ओर से प्रतीक चिन्ह दिया गया कार्यक्रम में एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती ऊषा झा, परिक्षेत्र की पर्यवेक्षक श्रीमती गीतांजलि भैंसारे, पर्यवेक्षक श्रीमती तृप्ति शर्मा, वार्ड पंच संध्या साहू, सरिता साहू, ज्योति साहू, शाला प्रबंधक समिति के सदस्य रेवती साहू, सावित्री साहू, शिक्षक  चंदन साहू एवं समूहों की महिलाएं एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।