उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा-पाटन में स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित


पाटन।
महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग के अंतर्गत संचालित उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा-पाटन  में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम किया गया जिसमें दिनांक 26.9.2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में राष्ट्रीय सेवा योजना सांकरा के द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें ग्राम वासियों एव स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया, सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वयंसेवक गावों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जगरूक किये और शपथ दिलाकर अपने गांव, शहर राज्य एवं देश को स्वच्छ बनाये रखने के लिए शपथ लिए. 02 अक्टूबर 2025  को गांधी जयंती के अवसर पर विद्यार्थीयों द्वारा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालें और महाविद्यालय प्रांगण को साफ सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किए इस अवसर पर महाविद्यालय में निबंध, रंगोली, एव भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सेवा पखवाड़ा, महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ अमित दीक्षित के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गागेन्द्र सिंह राजपूत के सहयोग से सफल हुआ।