पाटन। स्वामी आत्मानंद विद्यालय जामगांव आर में गुरुवार को मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या और बड़े उत्साह के साथ पालक शामिल हुए।
प्रथम मेगा पालक शिक्षक बैठक में शासन में निर्देशानुसार प्राप्त 12 बिंदुओं में चर्चा के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बच्चों के सर्वांगीण विकास पर शिक्षकों द्वारा विचार रखा गया। ग्राम पंचायत जामगांव आर के सरपंच तथा तथा एसएमडीसी के सदस्य रूपेंद्र शुक्ला के द्वारा बच्चों के चारित्रिक विकास पर बल देते हुए कहा गया कि आज इस मीडिया के जमाने में बेटी के साथ बेटों को भी नैतिक जिम्मेदारी देने की आवश्यकता है, जिससे समाज में पुत्र -पुत्री सभी को विकास के समान अवसर प्राप्त हो। पुत्रों पर भी अनुशासन की जिम्मेदारी होने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर बच्चों के साथ नियमित संवाद की आवश्यकता, उनके शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा, स्वास्थ्य परीक्षण पोषण आदि की चर्चा के साथ छात्रवृत्ति अपार आई डी के संबंध में जानकारी शिक्षकों के द्वारा दी गई।
साथ ही विद्यालय में गुरुवार से संस्कृत सप्ताह का प्रारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा भागवत गीता के श्लोक के साथ किया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न संस्कृत श्लोक का स्वसर वाचन किया गया जिससे पालकों में संस्कृत भाषा के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो। इस अवसर पर कुमारी विनीता कक्षा नवी के द्वारा ग्राम कुम्हली जामगांव आर के प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी प्रदान किया गया । इस तरह मेगा पीटीएम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
बैठक में विद्यालय के व्याख्याता डी के साहू, आर एस ठाकुर ,टी बंजारे , ओ पी वर्मा, विनीता सुधीर, दीपिका मारकंडे ,नीलक्षी मैडम, अनामिका ,नंदा सोनी, संगीता तिवारी, एल देवांगन, माध्यमिक विभाग के प्रधान पाठक सिंधु मैडम ,प्राथमिक प्रधान पाठक खैरून निशा खान, राजेंद्र नाग अमन, वसीम, सिमरन कौर ,सुरभि, रचना के के साहू , गौरव तथा नीलकंठ सर चंद्रहास चर्चा में शामिल हुए । अंत में प्राचार्य श्रीमती ठाकुर के द्वारा पालकों से आग्रह कर वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया पालकों ने बड़े उत्साह पूर्व वृक्षारोपण किया और बैठक को सफल बनाया।







