कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल में वसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया

पाटन- नगर के कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल में वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसका शुभारंभ प्राचार्य सुश्री संगीता वर्मा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी मनमोहक सुंदर प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया | कार्यक्रम में स्कूल के छात्र -छात्राओ ने आकर्षक वेशभूषा में सुंदर नृत्य एवं नाटिका प्रस्तुत की। जिसमें बसंत पंचमी पर मां सरस्वती वन्दना पश्चात पीले वस्त्रों मे नृत्य कर समा बांध दिया | इस अवसर मे स्कूल प्राचार्या ने बच्चो को वसंत पंचमी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया । कार्यक्रम का संचालन समस्त स्कूल स्टाफ ने संयुक्त रूप से किया।

तथा समापन पश्चात छात्र- छात्राओं को
मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर यामिनी ,हर्षा,दीपिका, गरिमा दीप्ति, दीप्ति, जयश्री ,श्री सोनी ,नीलम,मंजू, वन्दना ,रूपा, प्रियंका, इन्दु, ममता, पूजा, , किरण, पुष्पांजली,राजकुमार साहू, जितेन्द्र साहू, एवं समस्त स्कूल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा!