पाटन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सेलूद में आयोजित गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। यज्ञ आयोजन समिति ने स्वागत किया।

मुख्य अतिथि डॉ रमन सिंह ने कहा कि मेरा सौभाग्य यह है कि मैं पिता की से प्रेरणा लेकर गायत्री परिवार कि शरण में आया। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि गायत्री यज्ञ और जब हम उसे यज्ञ के और गायत्री परिवार के आचार्य श्री राम शर्मा जी को याद करते हैं तो युग महापुरुष और कहा जाता है। युग पुरुष हर युग में एक नए अवतार इस पृथ्वी पर आते हैं। नए अवतार के रूप में आचार्य श्री राम शर्मा का पृथ्वी में अवतरण हुआ।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मैं बड़ा सौभाग्यशाली हु और मैं प्रार्थना करता हूं ईश्वर से और माता गायत्री से की सभी को यह प्रेरणा मिले कि सब वअपने क्षेत्र में भी इस तरह के आयोजन करवाये।आने वाले समय में भी यह कार्यक्रम अनवरत होता रहे। समाज को उचित दिशा प्रदान करने वाले यह धारा और प्रबल हो। स्पष्ट संदेश है कि बटेंगे तो कटेंगे । इसलिए हम सब एकजुट होकर के अपने भारत को महान बनाएंगे। यही में कामना भी करता हूं। इस अवसर पर गायत्री परिजन सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।







