वेदान्त वर्मा ने 91-4 प्रतिशत अंक लेकर गौरवांवित किया, हायर सेंकडरी बोर्ड परीक्षा में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सेलूद। पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विद्यालय दीपशिखा में अध्ययनरत वेदांत वर्मा ने बारहवी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाया है ।बारहवी बोर्ड परीक्षा में वेदान्त वर्मा पिता श्री तोरण वर्मा ने 91-4 प्रतिशत अंक पाकर उत्तीर्ण हुई है । स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि वेदान्त वर्मा पढाई के साथ साथ खेलकुद डांस ड्राइंग सहित सभी विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहता है ।शाला प्राचार्य स्टाफ के साथ साथ पुर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा सरपंच खिलेश मारकंडे उपसरपंच राकेश साहु ग्राम सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र बंछोर महेश्वर बंछोर दिलिप बंछोर त्रिभुवन यदु बलराम वर्मा श्यामू वर्मा ममता वर्मा पुष्पा वर्मा रूक्मणी वर्मा किरण वर्मा रीतेश वर्मा ने इस उल्लेखनीय प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया ।